नारायणपुर – बिहपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड के बैकठपुर दूधेला पंचायत के दुधैला दियारा में मंगलवार की दोपहर बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में लगभग करीब चक्र गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीण सुत्रों के अनुसार प्राथमिक विद्यालय बैकठपुर वन फणीन्द्र मंडल दरवाजा के पास में, मध्य विद्यालय दूधेला टू का प्रतिमा हनुमान मंदिर के पास बैठाया गया था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दोपहर में प्राथमिक विद्यालय बैकठपुर वन का प्रतिमा फणीन्द्र मंडल दरवाजा के पास बैठाई गई प्रतिमा को एक ट्रैक्टर पर रखकर मध्य विद्यालय दूधेला टू के पास गंगा किनारे ले जा रहा था. इसके आगे हनुमान मंदिर की प्रतिमा थी जो पहले गंगा किनारे पहुँच गई थी. दोनों प्रतिमा को विसर्जित करने से एक पक्ष द्वारा गोली चला कर रोका गया तो दोनों प्रतिमा को लोगों ने वहाँ से मध्य विद्यालय दूधेला टू गंगा किनारे विसर्जित किया गया. इस बारे में बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि गोली चलने की कोई सुचना नहीं दी गई है.

