नारायणपुर : प्रखंड के बीरबन्ना निवासी एक निजी कंपनी के कर्मी से सोमवार को हथियारबंद बदमाशों ने बाइक लूट ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीरबन्ना निवासी रवि कुमार चौधरी ने बताया कि वह शिवशक्ति एग्रीकल्चर कंपनी में काम करता है। सोमवार को कंपनी में ड्यूटी को जाने के क्रम में झंडापुर थाना क्षेत्र के बगड़ी पुल के पास दो बाइक सवार बदमाश आए और हथियार से सिर पर वार कर दिया। हेल्मेट पहने रहने की वजह से उसके सिर में चोट को नहीं आई लेकिन वह सड़क पर गिर गया।
इसके बाद बदमाश उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि पेट्रोल पंप से ही बदमाश उसके पीछे लगे थे। पीड़ित ने घटना की जानकारी झंडापुर पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

