नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करारी तिनटगा गांव में गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि गांव में अपराधियों द्वारा फायरिंग की जा रही है, गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार अपनी पूरी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस को इतनी तेजी से पहुंचता देख बदमाश घबरा गए। पुलिस द्वारा घेराबंदी और खदेड़े जाने पर अपराधी जान बचाने के लिए अपने हथियार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
हथियार बरामद, आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने घटनास्थल से हथियार एवं कई खोखे बरामद किए हैं। गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि फरार अपराधियों की पहचान की जा रही है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

घटना के बाद से गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
