नवगछिया : मोटरसाइकिल के धक्केसे महिला की मौत.. अस्पताल में पोस्टमार्टम

Crime Reoprts

नवगछिया। गोपालपुर थाना के डुमरिया चौक के पास रविवार को मोटरसाइकिल की टक्कर से राधा देवी (70 वर्ष) पति स्वर्गीय सरजू मंडल घर डुमरिया की मौत हो गई। मृतक महिला के पुत्र फंटूश मण्डल ने बताया कि उसकी मां चौक के पास सड़क पार कर अपने घर जा रही थी,

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक ने उसकी मां को धक्का मार दिया जिससे वह गिर गई उसका सिर फट गया। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल महिला को अनुमण्डल अस्पताल लाया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव का अनुमण्डल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।

नवगछिया के मकन्दपुर चौक के पास रविवार को सिमेंट लदा ट्रैक्टर और पिकअप वैन की टक्कर में एक मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक मोटरसाइकिल के साथ पिकअप वैन के अंदर चला गया था। घायल मोटरसाइकिल चालक ध्रुवगंज का अमन भारद्वाज था जिसका अनुमण्डल अस्पताल में इलाज कराया गया।