रंगरा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले सीओ तरूण केसरी को किया गिरफ्तार-Naugachia News

Crime Reoprts

रंगरा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में शुक्रवार को सबौर सीओ तरूण केसरी को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से अभी तक किसी दूसरे अधिकारी को सीओ का प्रभार नहीं सौंपा गया है। प्रभार नहीं सौंपने से अंचल का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद शनिवार और रविवार को अवकाश था। बताया जा रहा है कि सोमवार को एडीएम कोर्ट के काम से पटना चले गये। मंगलवार और बुधवार को डीएम नहीं थे। उनके बारे में भी हाईकोर्ट जाने की बात कही जा रही है। वरीय अधिकारियों के नहीं रहने से प्रभार सौंपने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।

राजस्व विभाग को निलंबन की अनुशंसा करने में देरी होने के चलते अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। वरीय उपसमाहर्ता सह राजस्व शाखा प्रभारी और स्थापना शाखा के प्रभारी ने बताया कि डीएम के आने के बाद गोराडीह सीओ को सबौर अंचल का प्रभार सौंपा जाएगा।