नवगछिया : नवगछिया में चल रहे इंटर की परीक्षा के दूसरे दिन बीएलएस कॉलेज में प्रथम पाली में एक परीक्षार्थी को कदाचार में संलिप्त पाते हुए परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया है. मौके पर मौजूद दंडाधिकारी परीक्षार्थी के अभिभवक से दो हजार रूपये जुर्माना वसूल कर मुक्त कर दिया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जबकि परीक्षा के दूसरे दिन नवगछिया शहर के कुल नौ केंद्रों पर पहली पाली में 130 और दूसरी पाली में 93 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल दिन भर विभिन्न केंद्रों पर चल रही परीक्षा की मानिटरिंग करते रहे.
