नवगछिया : खरनई धार में गुरूवार की रात को चोरी छिपे मछली मारने और मछुआरों द्वारा आपत्ति व्यक्त किये जाने पर गोली बारी करने का मामला प्रकाश में आया है. बड़ी सख्या में मछुआरों ने शुक्रवार को नवगछिया थाना पहुंच कर मामले की लिखित शिकायत नवगछिया थाने में की है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मछुआरों ने बताया कि गुरूवार को देर रात जाल और नाव से उनलोगों ने कुछ लोगों को खरनईधार में मछली मारते हुए देखा, जब स्थानीय मछुआरों ने विरोध करना शुरू किया तो मछली की चोरी कर रहे लोगों ने गोली चलाना शुरू कर दिया.
मछुआरों का कहना है कि अपराधियों ने पांच से छ: चक्र गोली चलायी जिसके बाद सभी मछुआरे वहां से जान बचा कर भाग गये. नवगछिया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. थानाध्यक्ष भरत भूषण ने कहा कि मामला जलकर विवाद का है. गोलीबारी की बात सामने नहीं आयी है.

