नवगछिया : नगर गांव में हुए फसल लूट मामले में शुक्रवार को मुख्य आरोपी धोबिनिया निवासी नरेश यादव को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि नगरह गांव के राजेश कुमार सिंह ने गुरूवार को नवगछिया थाने में नरेश यादव समेत अन्य के विरूद्ध फसल लूट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. नवगछिया के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भरत भूषण ने कहा कि मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
