नवगछिया। श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ समिति के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 51वां श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ एवं श्री राम कथा अमृत वर्षा का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 19 मार्च 2026, गुरुवार को 25 विद्वानों द्वारा रामायण पाठ के साथ किया गया। यह आयोजन 27 मार्च 2026 तक घाट ठाकुरवाड़ी में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा।
संगीतमय राम कथा का आयोजन
प्रत्येक दिन रात्रि 7 बजे से प्रयागराज से पधारे स्वामी विनोदानंद सरस्वती जी महाराज एवं अन्य विद्वानों द्वारा संगीतमय श्री राम कथा का प्रवचन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

