नवगछिया में सेना बहाली की नियमावली में बदलाव के विरोध में प्रदर्शन, जाम

NEWS

नवगछिया । सेना बहाली में अग्निवीर की बहाली के निर्णय के विरोध में बुधवार को नवगछिया में बड़ी संख्या में आक्रोशित युवा सड़कों पर उतर आए और नवगछिया तेतरी जीरो माइल को जाम कर दिया। आक्रोशित युवा हाथ मे डंडा लिए वाहनों को रोकने लगे, जिससे एनएच 31 पर चौराहे पर चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। युवकों ने मौके पर टायर जलाकर आक्रोश जताया और सरकार के विरोध में नारेबाजी भी करने लगे। इससे जीरो माइल पर दोपहर तीन बजे से लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जाम में फंसी एंबुलेंस, कराहते रहे मरीज:

जाम में एंबुलेंस भी फंसी जिसमे गंभीर रूप से घायल मरीज थे। चालक के कहने पर कुछ छात्रों ने एंबुलेंस को निकलवाया।

यात्रियों के साथ की बदसलूकी :

सड़क जाम के दौरान गाड़ी में रहे यात्रियों ने जब छात्रों को समझाने का प्रयास किया तो छात्रों ने उसके साथ बदसलूकी की। इस कारण यात्रियों से छात्रों को नोकझोंक भी हुई।

पुलिस ने सख्ती से खदेड़ा:

हंगामे की सूचना पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित छात्र पुलिस वालों की बात अनसुनी करते हुए यात्रियों से भी बदतमीजी करने लगे। इसके बाद पुलिस बलों ने आक्रोशित छात्रों पर कड़ा रूख अख्तियार करते हुए खदेड़ना शुरू किया। पुलिस लाठी फटकारी तो सभी छात्र भागने लगे और भागते भागते पुलिस बलों पर रोड़ेबाजी चलाने लगे। पुलिस बलों की सख्ती से आक्रोशित छात्रों का विरोध ठंडा पड़ गया और सभी छात्र निकलते बने । इसके बाद उपस्थित पुलिस बलों ने जाम में फंसी गाड़ियों को निकाला।