नवगछिया में फ्री में जलेबी नहीं दी तो युवकों ने रॉड से दुकानदार का सिर फोड़ा

Crime Reoprts

नवगछिया में गुरुवार को एक दुकानदार को फ्री में जलेबी नहीं देने पर कुछ युवकों ने रॉड से हमला किया, जिससे उसका सिर फट गया। घटना नवगछिया स्टेशन रोड पर हुई, जहां रामलाल चौधरी पिछले चार साल से जलेबी बेचते हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जब चार युवकों ने मुफ्त में जलेबी मांगी और दुकानदार ने मना किया, तो उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस को सूचना देने पर, घायल रामलाल को अस्पताल ले जाया गया। रामलाल ने बताया कि युवकों ने चाय की दुकान के पास गांजा पी रखा था।

कुछ लोगो ने बताया कि वहां युवा नशीली दवाओं का सेवन करते हैं। चाय दुकान के संचालक ने भी बताया कि मारपीट करने वाले युवक भवानीपुर के निवासी हैं। थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने कहा कि अभी तक कोई औपचारिक आवेदन नहीं मिला है, लेकिन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।