नवगछिया शहर में एक के बाद एक हो रही लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा, सभी नवगछिया के -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया शहर में एक के बाद एक हो रही लूट की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. साथ ही पुलिस ने शहर में पिछले दिनों ही हुई चार लाख लूट की चर्चित घटना का उद्घाटन करते हुए दो अपराधियों को अवैध हथियारों के गिरफ्तार भी कर लिया है. सबसे बड़ा खुलासा इस बात का हुआ है कि लूट की घटना में बैंक कर्मचारी की भी संलिप्तता थी. पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसंयगाव निवासी देवी लाल यादव एवं नवगछिया निवासी राघव पांडे को गिरफ्तार कर लिया है. इस संदर्भ में नवगछिया की एसपी निधि रानी ने एक प्रेस वार्ता कर बताया है कि पुलिस ने राधव पांडेय के पास से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा गोली एवं देवी लाल यादव के पास से दो जिन्दा गोली बरामद किया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लूट की घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल नवगछिया नया टोला निवासी कुंदन पासवान एवं पैशन प्रो मोटरसाइकिल रौशन पासवान का है. नवगछिया के निधि रानी ने इस बात का भी खुलासा किया है कि अपराधी बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से अपराधी लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे. लूट की घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधी नवगछिया एवं गोपालपुर थाना क्षेत्र के हैं। लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का उदभेदन करते हुए नवगछिया एसपी निधि रानी ने बताया कि नवगछिया में आए दिन बैंक से पैसा निकासी करने वाले लोगों से लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने उदभेदन कर लिया गया है. घटना में संलिप्त सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है.

निधि रानी ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने में देने वाले गिरोह के नौ सदस्यों की पहचान कर ली गई है. जिसमें दो की गिरफ्तारी हुई है. गिरोह में नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी गोविंद पासवान, कुंदन पासवान, रोशन पासवान, संतोष पासवान, गोसाई गांव निवासी नीरज यादव, हरनाथचक निवासी निलेश यादव, अमित उर्फ हेतल यादव शामिल है. एसपी ने बताया कि 19 सितंबर को नवगछिया बाजार में गणपति होटल के पास श्रीपुर के रेलवे कर्मचारी से चार लाख की लूट, नवगछिया पकरा एसबीआई बैंक के पास से एएसआई नजमुललन खान से दो लाख की लूट, नवगछिया लक्ष्मी होटल के पास से हुई छिनतई एवं पकरा एसबीआई शाखा के पास से हुई छिनतई की घटना में सभी अपराधी की संलिप्तता रही है. एसपी ने बताया कि पूर्व में हुए लूट की घटना में सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों का चेहरा स्पष्ट नहीं हो पा रहा था.

19 सितंबर को गणपति होटल के पास अपराधियों द्वारा चार लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, तो सीसीटीवी कैमरे में सभी अपराधियों की तस्वीर स्पष्ट कैद हुई थी. पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीर की पहचान कर ली गई. इसके बाद पुलिस अपराधियों की गतिविधि पर नजर बनाए हुए थी. एसपी ने बताया कि सोमवार को एक बार फिर सभी अपराधी लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हो रहे थे। जैसे ही बैंक में अपराधी पहुंचे तो पुलिस द्वारा उसकी पहचान कर ली गई. मौके पर पुलिस ने देवी लाल यादव एवं राघव पांडे को गिरफ्तार कर लिया.

पैसे की लालच में अपराधियों की मुखबिरी करते थे बैंक कर्मी

नवगछिया एसपी निधि रानी ने बताया कि नवगछिया में अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिए जाने में बैंक के कर्मियों द्वारा अपराधियों की मुखबिरी की जाती थी. बैंक से पैसे निकासी होते हैं बैंक कर्मियों को द्वारा अपराधियों को इसकी सूचना दे दी जाती थी. इसके बाद अपराधी यह देखते थे की पैसा निकासी करने वाला व्यक्ति पैसा डिक्की में रखता है या झोले में, अगर पैसा निकासी करने वाला व्यक्ति डिक्की में पैसा रखता था तो अपराधी डिक्की तोड़कर पैसा उड़ा लेते थे या फिर झोला लेकर फरार हो जाते थे. एसपी ने बताया कि अपराधियों को सूचित करने वाले बैंक कर्मी की भी पुलिस जांच कर रही है. नवगछिया एसपी ने कहा कि जल्द ही बैंक कर्मियों की पहचान कर उन्हें भी इस मामले में सलाखों के पीछे डाला जाएगा.

– अपराधियों की निगरानी में निकासी करते हैं ग्राहक

एसपी ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने से पूर्व अपराधी बैंक में रहते थे और ग्राहकों की गतिविधियों पर नजर रखते थे. बैंक में अपराधियों का खाता भी होता था. जिस कारण पुलिस पूछताछ में वह पैसा जमा करने या निकासी करने की बात कह देते थे. जिस कारण अपराधियों पर शक भी नहीं जाता था. एसपी ने बताया कि अपराधियों के गिरोह का सरगना नवगछिया नया टोला निवासी गोविंद हरिजन व कुंदन पासवान है, जो लगातार अपने गिरोह के सहयोग से लूट की घटना को अंजाम देते रहा है. पुलिस द्वारा दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई. लेकिन दोनों अपराधी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने में सफल रहे. एसपी ने बताया कि इस अपराधी गिरोह द्वारा अब तक आठ लूट की घटना को अंजाम दिया गया है.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार देवी लाल यादव एवं राघव पांडे ने लूट की घटना में संलिप्तता होने की बात को स्वीकार की है. पुलिस पूछताछ में देवी लाल यादव ने बताया की लूट की घटना के बाद वह अपने गिरोह के सदस्यों के बीच पैसे का बंटवारा कर लेते थे. उन्होंने बताया कि लूट की घटना के बाद इस बार उन्हें 70 हजार हिस्सा प्राप्त हुआ था, जिसे वह अपने किसी रिश्तेदार को पैसा दिया है. एसपी ने कहा कि पैसे की रिकवरी के लिए भी पुलिस कार्रवाई कर रही है. गिरफ्तार देवीलाल व राघव पांडे ने बताया कि लूट की घटना के बाद मिलने वाले पैसे से वे लोग हाई स्पीड की मोटरसाइकिल खरीदते थे. कुंदन पासवान ने लूट के पैसे से ही अपाचे मोटरसाइकिल की खरीद की थी. एसपी ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी पैसे का बंटवारा कर दूसरी घटना को अंजाम देने की तैयारी में अंदर ही अंदर जुट जाते थे. इस बीच सभी अपराधियों का नवगछिया में गतिविधि कम कर देते थे.

उन्होंने बताया कि घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद एक बार फिर सभी अपराधी सोमवार को लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. गिरफ्तार दोनों अपराधियों का अपराधिक इतिहास एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है. दोनों अपराधी आर्म्स एक्ट मामले में जेल जा चुके हैं. एसपी ने बताया कि देवी लाल यादव अररिया में आर्म्स एक्ट में जेल गए थे, जो वर्तमान में जमानत पर बाहर आए थे. वही राघव पांडे को नवगछिया पुलिस ने आर्म्स के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था. वह भी जमानत पर बाहर थे. एसपी ने बताया कि लूट की घटना में संलिप्त गोसाई गांव निवासी नीरज यादव का भी अपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता रही है. नीरज यादव के पिता कटिहार में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे.

लूट की घटना के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी बैंक से उठने लगा ग्राहकों का विश्वास

कोई भी ग्राहक बैंक में अपना पैसा इसलिए रखता है कि उसका पैसा सुरक्षित रहेगा लेकिन जब पैंट में अपराधियों के मुखबिर बैठने लगे तो फिर किसी भी परिस्थिति में बैंक में भी रकम रखना सुरक्षित नहीं है. लूट की घटना का खुलासा होने के बाद नवगछिया के आम लोगों ने पुलिस से मांग किया है कि वे जल्द से जल्द ऐसे बैंक कर्मियों को चिन्हित कर सलाखों के पीछे भेजें, अन्यथा बैंकिंग व्यवस्था ही सवालों के घेरे में आ जाएगी