नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के गौशाला मिल्की से शनिवार की देर रात चोरों द्वारा चोरी किया गया ट्रैक्टर नवगछिया पुलिस ने रविवार को भागलपुर के सबौर से ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है. इस दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले चोर खगरिया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के भरतखंड निवासी अरूनजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि शनिवार की देर रात मिलकी गौशाला निवासी पंकज यादव का ट्रैक्टर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था. ट्रैक्टर चोरी होने के बाद पंकज यादव ने इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी. नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चोरी करने वाला चोर सहित ट्रैक्टर को बरामद कर लिया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया में चोरी हुआ ट्रैक्टर सबौर से बरामद, चोर गिरफ्तार
– नवगछिया मिलकी से शनिवार की रात चोरों ने चुराया था ट्रैक्टर
– नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद किया ट्रैक्टर
नवगछिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि गिरफ्तार चोर पहले नवादा स्थित अपने किसी रिश्तेदार के यहां गया था. वहां उन्होंने अपने रिश्तेदार से ससुराल जाने के नाम पर मोटरसाइकिल मांगा. मोटरसाइकिल लेने के बाद वह वहां से निकल गया. इसके बाद उन्होंने देर ट्रैक्टर की चोरी की. इस दौरान वह मोटरसाइकिल लेकर बढ़ रहा था की गौशाला मिल्की से चार सौ मीटर आगे आते ही उसके मोटरसाइकिल का तेल समाप्त हो गया.

जिस कारण वह मोटरसाइकिल वहीं सड़क किनारे छोड़ दिया और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. सुबह जब ट्रेक्टर चोरी सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची तो जांच के क्रम में घटनास्थल से इन चार सौ मीटर की दूरी पर लावारिस अवस्था में मोटरसाइकिल पाया.
इस संबंध में जब छानबीन शुरु की गई तो चोर अरुनजय के रिश्तेदार ने मोटरसाइकिल अपना बताया और पुलिस को पूरी कहानी की जानकारी उन्होंने दी. पुलिस ने उनके सहयोग से कार्रवाई करते हुए सबौर के पास ट्रैक्टर को बरामद किया और मौके से अरुनजय यादव को गिरफ्तार भी किया गया. गिरफ्तार चोर अखिलेश यादव को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
