भागलपुर। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लडकी से शादी करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने शादी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और लड़की के घर से दूल्हे को हिरासत में लिया। लड़की के पास उम्र को लेकर कोई प्रमाणपत्र नहीं है, इसकी उम्र जानने के लिए पुलिस सोमवार को इसका मेडिकल कराएंगी। लड़का यूपी मेरठ से यहां आकर शादी कर रहा था। पुलिस इसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस बाबत बताया जा रहा हैं कि मेरठ से आए लड़के की शादी रविवार को रात करीब साढ़े आठ बजे होने वाली थी। शादी की तैयारी कर ली गई थी। लड़की के पिता बेहद गरीब हैं इसलिए वह इस शादी को तैयार हो गया। शादी की सूचना पर ग्रामीण एकजुट हुए और इसकी पड़ताल करने लगे। जिसके बाद मामले का पता चला। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

दूसरी और ग्रामीणों का आरोप हैं कि गंाव में शादी कराने का दलाल भटकता रहता है। आज जिस लड़की की शादी हो रही है उसके पिता गरीब है। शादी के लिए लड़के ने एक लाख रुपया लड़की के पिता को दिया था। जिसके बाद शादी आज होनी थी। हमें शक है लड़की के साथ शादी करने के बाद लड़की को बाहर ले जाकर बेच दिया जाएगा। इस डर से हमलोगों ने विरोध किया। लड़के से जब पूछताछ किया गया तो उसके पास कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला। ना ही इसके पास उम्र का प्रमाण पत्र था। लड़के को देखने से पता चल रहा था कि इसकी उम्र चालीस के आसपास होगी। हमें लग रहा है कि लड़का किसी खतरनाक गिरोह में कार्य करता है।
दूसरी और मधुसूदनपुर थाना प्रभारी मो. नसीम खान ने बताया कि लड़की के पास उम्र को लेकर कोई प्रमाण पत्र नहीं था। इस वजह से इसकी उम्र जानने के लिए इसका मेडिकल कराया जाएगा। लड़के के बड़े भाई की शादी पूर्व में शाहजंगी को हो चुकी है। जांच के बाद भी मामला स्पष्ट हो सकेगा। अगर लड़की नाबालिंग हुई तो लड़के को जेल भेज दिया जाएगा। जांच के बाद ही सारी बातें स्पष्ट हो सकेगा।
