नवगछिया में उगने लगा लोकल सेब और अनानास, कई एकड में लगाया बगीचा… आने लगा फल

NEWS

भागलपुर/नवगछिया। : दुर्गेश कुमार, भागलपुर जिले का नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में केले और मक्के को लेकर काफी प्रसिद्ध है, लेकिन अब इससे हटकर नवगछिया के एक किसान ने सेब, नारंगी, अनानास, वीएनआरवी अमरूद, थाई बेर, नारंगी और मौसंबी की बागानी शुरू की है। जो सेब कश्मीर और हिमाचल की वादियों मे नजर आते थे. वह अब नवगछिया में दिखने लगे है। किसान गोपाल सिंह ने 4 एकड़ में 1 हजार पेड़ लगाकर सेब की खेती शुरू की है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस वर्ष पहली बार पेड़ में सेब फले हैं। वहीं जिस अनानस की खेती सिलीगुड़ी में होती थी, गोपाल सिंह ने अपने खेत में पहली बार इसको लगाया है. पहले ही वर्ष में पौधों में फल आने लगा है। जो सेब कश्मीर और हिमाचल की वादियों मे नजर आते थे वो अब नवगछिया में दिखने लगे है। किसान गोपाल सिंह ने 4 एकड़ में 1 हजार पेड़ लगाकर सेब की खेती शुरू की है।

इस वर्ष पहली बार पेड़ में सेब फले हैं। वहीं जिस अनानस की खेती सिलीगुड़ी में होती थी, गोपाल सिंह ने अपने खेत में पहली बार इसको लगाया है पहले ही वर्ष में पौधों में फल आने लगा है। किसान गोपाल सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के विलासपुर से सेब का पेड़ लाया था, 3 वर्ष पहले सभी पेड़ लगाए गए थे, इस वर्ष कम फलन हुआ है। अगले वर्ष सभी पेड़ों में फलन होने लगेगा। उन्होंने कहा कि फरवरी महीने में सभी पेड़ों में फूल आते हैं और जुलाई में पककर तैयार हो जाता है।