नवगछिया:  लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन द्वारा छात्र प्रेरणा शिविर का आयोजन

NEWS

नवगछिया:  लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन द्वारा छात्र प्रेरणा शिविर का आयोजन बाल भारती विद्यालय गौशाला रोड में आयोजित किया गया। जिसमें आठवीं क्लास के करीबन 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।इस आयोजन का शुभारंभ विश्व प्रार्थना के साथ दिवंगत शहीदों के लिए मोन श्रधांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद अध्यक्ष लायन कमलेश अग्रवाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें जिंदगी में आगे बढ़ने हेतु एक नदी की बहती हुई धार की तरह बनना है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जो निरतंर आगे बढ़ते हुए अपना रास्ता व मंजिल खुद बनाती है। इसके बाद वरिष्ठ सदस्य सह जी वी कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल लायन प्रो०इसराफिल साहब, लायन प्रो बिजय कुमार, लायन डिस्ट्रिक चेयरपर्सन पवन सर्राफ, लायन डॉ बी एल चौधरी, लायन मुन्ना हाजी साहब, बाल भारती प्रिंसिपल नवीन सिंह ने छात्रों को अपने सम्बोधन अपने अनुभव को सामने रखते हुए बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रषित होने हेतु प्रेरित किया।

प्रो इसराफिल साहब ने कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करने की बात की, वही हाजी साहब ने अच्छी शिक्षा हासिल करने की बात कही जिससे आप एक सफल इंसान बन सकते है,जो हमारे राष्ट्र को हर मोकाम हासिल करने में मददगार होगा।वही पवन सर्राफ ने बच्चों को समझाया कि आपके जीवन में कई द्वार आपकी उम्र के साथ आते रहेंगे।

जिसमें आपको उचित समय पर एक सच्ची निष्ठा व एक सुंदर लक्ष्य को निर्धारित कर उस ओर कदम को बढ़ाना है।अगर आपकी इच्छा शक्ति मजबूत होगी और उस ओर आपकी कड़ी मेहनत होगी तो आप निश्चित ही कामयाब होंगे। प्रो बिजय कुमार ने कहा कि आपने लक्ष्य को चुने फिर उस ओर जाने हेतु अपनी मेहनत करें।तब ही आप कामयाब होंगे।तो वही विद्यालय के प्रिंसिपल नवीन सर ने बच्चों को इस शिविर में वक्ताओं के द्वारा दिये गए टिप्स को मन उतारने ,बड़ों का आदर करने,अच्छा बनने हेतु मार्गदर्शित किया।उन्होंने सम्बोधन के तहत छात्रों को बताया कि आप

अपने जीवन मे हर वो प्रयास करना जिससे की आप की पहचान एक अच्छे विद्यार्थी एक अच्छे इंसान के रूप में हो ,इस बातों को अपने मन मे उतारना व अमल करना ही आपका संकल्प होना चाहिए। तब ही आप एक कामयाब छात्र व भारत के उज्ज्वल भविष्य हेतु अहम भूमिका अदा करने वाले शानदार व्यक्तित्व हो सकते है।तद्पश्चात क्लब सचिव लायन सुभाष चन्द्र वर्मा ने विधालय प्रबंधन समिति एवं सभी शिक्षकगण का आभार व्यक्त किया।

अंत में विद्यालय के संचालन अधिकारी डीपी सर ने क्लब के सभी व सदस्यगण का धन्यवाद किया।साथ ही इस प्रकार के प्रेरणा शिविर हेतु पुनः आग्रह किया।जिसे क्लब ने पूरा करने का आश्वासन दिया।इस शिविर को सफल बनाने में क्लब के कोषाध्यक्ष लायन बिनोद कुमार चिरानियाँ,लायन मोहन कुमार चिरानियाँ सहित विद्यालय के शिक्षकगण का योगदान सराहनीय रहा।