नवगछिया में आंधी के बाद ध्वस्त हुई बिजली आपूर्ति, मोबाइल हुआ बंद.. घोर परेशानी -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया में आंधी-बारिश के कारण बिजली के पोल व तार के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद बुधवार की देर रात से ही अनुमंडल में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। दूसरे दिन गुरुवार को भी नहीं आई। गुरुवार की शाम समय नवगछिया नगर क्षेत्र में आपूर्ति बहाल की गई, पर ग्रामीण इलाकों में आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही। इससे लोगों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुरुवार की सुबह से ही बिजली विभाग ने मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया, लेकिन कई स्थानों पर पोल व तार के टूट जाने से मरम्मत कार्य पूरे नहीं हो पाए और आपूर्ति बहाल नहीं हुई। विभाग की मानें तो टूटे हुए पोल को बदलने में समय लगेगा। शुक्रवार तक कहीं स्थिति सामान्य हो। इसके बाद ही पूरे अनुमंडल में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो पाएगी। नवगछिया बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभात रंजन ने कहा कि व्यापक क्षति हुई है। पोल व तार टूट जाने आपूर्ति बाधित है।

विभाग के इंजीनियर व कर्मी लगातार कार्य कर रहे हैं। सभी चारों पावर सबस्टेशन में 33 हजार की बिजली चालू कर दी गई। 11 हजार के 17 फीडर में भी बिजली चालू हो चुकी है। इसमें छह फीडर में बिजली आपूर्ति हो रही है। लेकिन पोल तार के क्षतिग्रस्त होने से अनुमंडल के कई स्थानों पर आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। शुक्रवार आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

बुधवार की देर रात से ही बिजली गायब रहने से लोगों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा। लागातार बिजली के गायब होने से लोगों का मोबाइल फोन भी बंद हो गया है। लोग गुरुवार को बिजली आने के इंतजार में थे। लेकिन शाम तक बिजली आई। बिजली नहीं रहने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई थी मगर महज १ घंटे बाद फिर गुरुवार की रात १० बजे अचानक मौसम बदला और तेज आंधी तूफान के साथ वर्षा शुरू हुआ और बिजली फिर गुल है अभी तक