नवगछिया : 25 अगस्त तक किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं.. नहीं तो होगी कार्रवाई -SDO

सूचना/खबरे

नवगछिया : मुहर्रम और विषहरी पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी ई अखिलेश कुमार के कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि 25 अगस्त तक किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किया जाएगा.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दोनों त्योहारों में डीजे पूरी तरह से प्रबंधित रहेगा. यहां तक कि अगर कोई डीजे संचालक त्योहार के मद्देनजर बुकिंग करेंगा तो डीजे संचालक भी कार्रवाई की जाएगी. डीजे संचालकों को थाने में शपथ पत्र भी जमा करना होगा. इसके लिये थाना स्तर से डीजे संचालकों को बुला कर बैठक करने का भी निर्देश दिया गया.

साथ ही बैठक में यह भी कहा गया कि बिषहरी पूजा का विसर्जन हो या मुहर्रम का पहलाम, इसके लिये समिति पूर्व के वर्षों में निर्धारित रास्तों का ही प्रयोग करेंगे. किसी नए रास्ते के प्रयोग करने की मनाही की गयी. मौके पर विभिन्न अंचलों के अंचलाधिकारी और थानाध्यक्षों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी मौजूदगी देखी गयी.