नवगछिया। गंगा नदी के जलस्तर में सोमवार को भी वृद्धि जारी रहने की जानकारी जल संसाधन विभाग द्वारा दी गई है। जिस कारण निचले हिस्से में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। पशुपालक दियारा से अपने-अपने पशुओं को लेकर गांव की ओर आने लगे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ब्रह्मोत्तर धार में पानी बढ़ने से ऊपर की ओर आने लगा है। इस्माईलपुर-बिंद टोली के बीच विभिन्न स्परों सहित स्पर संख्या छह पर पानी का पूरा दबाव बना है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को गंगा नदी इस्माईलपुर-बिंद टोली में 32.28 मीटर पर बह रही है। जबकि खतरे का निशान 31.60 मीटर है। हालांकि जल संसाधन विभाग द्वारा सब कुछ सुरक्षित रहने का दावा किया जा रहा है।
