नवगछिया : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की नवगछिया शाखा द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर मंच के बैनर तले रक्त दान करने वाले रक्तविरों को मंच जी तरफ से मैडल एवं सराहना प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम के तहत नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार एवं ट्रेजरर अधिकारी श्री अमरेंद्र पांडे जी को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस कड़ी में अनुमंडल पदाधिकारी ने सबों को कोरोना से लड़ने और कोरोना के साथ जीने के कई सुझाव शेयर किए साथ ही मंच द्वारा किए जा रहे कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस कार्यक्रम के तहत नवगछिया एवं आस-पास के सभी 55 रक्तविरों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मंच संरक्षक अभय मुनका, पूर्व अध्यक्ष रवि प्रकाश, शाखाध्यक्ष निखिल चिरानियाँ, सचिव चेतन मुनका, पूर्व प्रांतीय कोशाध्यक्ष गोविंद केडिया, पूर्व सचिव विकास चिरानियाँ,प्रीतम चिरानियाँ के साथ पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चन्द्र वर्मा का योगदान सराहनीय रहा।
