एनएच-31 दयालपुर के पास रविवार की सुबह 7:30 बजे दाे ट्रकाें की टक्कर हाे गई। इसमें दोनों ट्रकों के चालक और खलासी जख्मी हो गए। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों ट्रकों के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। ट्रकों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रकों में चालक और खलासी फंसे कराहते रहे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर झंडापुर पुलिस ने लोगों के सहयोग से अलग-अलग ट्रकों से जख्मियों को बाहर निकला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके बाद गंभीर स्थिति में बिहपुर पीएचसी भेजा, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चारों को बेहतर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रक संख्या जेएम-12-जी-7371 मिर्जाचौकी से गिट्टी लेकर बेगूसराय जा रहा था और बीआर-06-पीओ-6685 नंबर का ट्रक मुजफ्फरपुर से मिर्जाचौकी गिट्टी लेने जा रहा था। ओपी प्रभारी शिव प्रसाद रमानी ने बताया दोनों ट्रकों के चालक व खलासियों को इलाज के लिए पीएचसी भेजा गया, गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर देख डॉक्टर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है। इनके घर वालों को सूचना दी गई है।

क्षतिग्रस्त ट्रकों को साइड कराने के बाद सामान्य हुआ वाहनों का संचालन
घायलों में मुजफ्फरपुर के कृृष्ण मोहिनी टोला निवासी 35 वर्षीय चालक सरोज कुमार यादव व खलासी कृष्ण कुमार और दूसरे ट्रक का चालक कोडरमा जिले के मोहुना निवासी 32 वर्षीय सकलदेव यादव व खलासी 20 वर्षीय विकास कुमार का नाम शामिल है। कोडरमा जाने वाला ट्रक नवगछिया से नारायणपुर की ओर जा रहा था और मिर्जाचौकी जाने वाला ट्रक नारायणपुर से नवगछिया की ओर जा रहा था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रकों को साइड कराया वाहनों का संचालन सामान्य हुआ।
