नवगछिया । कदवा पुलिस ने मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। 13 मई को कदवा थाना क्षेत्र के बेलसंडी निवासी श्रवण मंडल ने लिखित आवेदन में बताया था कि बनारसी मंडल के बासा के पास बांस टटिया से घेरने का काम तीन-चार मजदूर कर रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिपिन कुमार ने गाली-गलौज करते हुए इन्हें और छंगूरी ऋषिदेव को मारपीट कर जख्मी कर दिया। एससी/एसटी थाना में केस दर्ज किया गया। 30 जुलाई को कांड के प्राथमिकी अभियुक्त कदवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया निवासी विपिन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।













