नवगछिया। मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय स्थित छात्रावास के चालू नही होने से दूर देहात से पढ़ने आनेवाली छात्राओं को परेशानी उठानी पर रही है। आक्रोशित छात्राओं ने कहा कि अगर जल्द छात्रवास चालू नहीं हुआ तो अभाविप का तेज आंदोलन होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसको लेकर अभाविप की कॉलेज अध्यक्ष साक्षी भारद्वाज के नेतृत्व में प्रधानाचार्य सुदामा यादव को 10 दिनों का समय रखते हुए मांग पत्र सौपा गया। इस दौरान कॉलेज उपाध्यक्ष सिंकू और ब्यूटी कुमारी, साक्षी मिश्रा, एसफएस प्रमुख कुसुम, कंचन, कोमल, रीमा, पूजा सिंकू आदि मौजूद थे।

