नवगछिया : महिला के साथ पहले मारपीट.. 25 हजार रुपए और जेवर लेकर फरार

Crime Reoprts

नारायणपुर | घर में घुसकर बदमाशों ने एक महिला के साथ पहले मारपीट की। फिर 25 हजार रुपए और जेवर लेकर फरार हो गए। घटना झंडापुर गांव में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले को लेकर पीड़िता किरण देवी, पति रिंकू राज ने झंडापुर थाने में चार के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि दोपहर करीब तीन बजे मैं अपने घर में अकेली थी।

तभी मड़वा गांव निवासी अमित चौधरी, राहुल चौधरी, पीयूष चौधरी, सौरभ चौधरी और तीन अज्ञात लोग व अवैध कट्टा लेकर घर घुस गए। आरोपियों ने मेरे कनपटी पर कट्टा सटा दिया। धमकी दी कि शोर करोगी तो जान से मार देंगे।