नवगछिया | प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अनुमंडल में अब तक 369 लोगों ने आवेदन किए हैं। वहीं बिहपुर और नवगछिया के 6 लोगों ने अपने घरों में सौर ऊर्जा प्रणाली लगाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिजली कंपनी के कार्यपालक पदाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि इस योजना का लाभ उन परिवारों को मिल रहा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इस योजना के तहत भारत में एक करोड़ घरों को मुफ्त बिजली प्रदान करना है। लाभुकों को हर माह 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।
इस योजना में 2 किलोवाट क्षमता की लागत का 60% और 2 से 3 किलोवाट क्षमता के बीच 40 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। एक किलोवाट प्रणाली के लिए 30 हजार रुपए, 2 किलोवाट के लिए 60 हजार रुपए और 3 किलोवाट या उससे अधिक के लिए 78 हजार रुपए सब्सिडी दी जाएगी।

