बिहपुर । प्रखंड के हरिओ पंचायत के कोसी पार गांव कहारपुर वार्ड नंबर चार में कोसी की विनाशलीला जारी है। कोसी की मचलती धारा गांव को निगलने को बेताब नजर आ रही है। जो घर-आंगन बच्चों की किलकारी व हंसी-खुशी से गुंजायमान रहता था। वहां अब वीरानी छा चुकी है। लोग अपने घरों को तोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह, पंसस अंजू देवी, प्रतिनिधि शिवशंकर दास व वार्ड सचिव रविशंकर यादव ने बताया कि गुरुवार को जगदीश रविदास, पिंटू रविदास और पंकज रविदास का घर कोसी में विलीन हो गया। अब कटाव के मुहाने पर स्व. मंचन रविदास और मटरू रविदास का घर है, जो किसी भी समय कोसी समा सकता है।
लोगों ने इन घरों को खाली कर दिया है। उधर स्वास्थ्य उपकेंद्र के बाकी बचे कमरे के पास भीषण कटाव हो रहा है। अस्पताल का एक कमरा बचा हुआ है। ग्रामीणों ने कहा हमलोग भगवान भरोसे जी रहे हैं। अभीतक हमलोगों को देखने भी कोई नहीं आया ना ही किसी प्रकार का सहायता ही मिली है। जिसका घर कोसी में कट गया, वो बिहपुर रेलवे लाइन पर शरण ले रहे हैं।

