नवगछिया : कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग घायल

Crime Reoprts

नवगछिया । रंगरा ओपी के मदरौनी में कार और बाइक की टक्कर में  बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से  रंगरा पुलिस ने घायलों को  अनुमण्डल अस्पताल भिजवाया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायलों में मधेपुरा जिले के लौआलगाम चौसा निवासी आशा देवी(45 वर्ष) पति प्रद्युम्न सिंह, मोनू कुमार (20  वर्ष) पिता प्रद्युम्न सिंह और टिकापट्टी निवासी स्नेहा कुमारी (20 वर्ष) पिता अमित सिंह शामिल हैं। अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी को  मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया  गया।