बिहपुर । मधुसूदन सर्वोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चार दिनों में दूसरी बार चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार की सुबह जब आदेशपाल बबीता झा विद्यालय पहुंचीं तो देखा ऑफिस में सारा समान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। उसके बाद उसने इसकी सूचना प्रभारी प्राचार्य राजकुमार प्रसूण को दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चोरों ने बड़े इत्मीनान से ऑफिस के अंदर चाय बनाकर पी और उसके बाद तीन अलमीरा तोड़कर महत्वपूर्ण दस्तावेज को बिखेर दिया। चोरों ने विद्यालय में रखे खंती से अलमीरा का लॉकर तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान ऑक्सिमीटर व कैलकुलेटर तोड़ दिया, फाइल से कागजात निकाल कर फेंक दिया। चोरों ने गुटखा खाकर यत्र-तत्र थूक दिया। उसके बाद चोर लाइब्रेरी में जाकर अलमीरा तोड़ किताब बिखेर दिया। वहीं स्मार्ट क्लास का ताला खोला। लेकिन कोई क्षति नही पहुंचायी।
चोरों ने शुक्रवार की रात भी अलमीरा तोड़ कर 27 हजार रुपया, एक्जाम का पेपर, टीसी आदि चोरी कर ली थी। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सह माध्यमिक माध्यमिक शिक्षक संघठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रसूण ने इसकी सूचना बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह समेत जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, विधायक ई. शैलेंद्र, मुखिया प्रतिनिधि महंत नवल किशोर दास आदि को दी। वहीं प्रभारी प्राचार्य ने बताया विद्यालय में लगातार चोरी की घटना होने से शिक्षक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बाबत बिहपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया गया है। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर सलाखों के पीछे धकेला जाएगा

