बिहपुर। बिहपुर थानाक्षेत्र के भ्रमरपुर से एक कट्टा व दो कारतूस के साथ एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार युवक दीपक झा उर्फ गोरे झा है। बता दें की 21जनवरी 2017 को जमीन विवाद में गोरे झा ने अपने चाचा डीलर बृजनंदन झा उर्फ बाजे झा की हत्या कर दी थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उस केस में विपिन झा, पंकज झा उर्फ कुंदन झा व दीपक झा उर्फ गोरे झा जेल गया था। उस केस में सात वर्ष सजा काटकर दो माह पहले गोरे झा जेल से छूटकर आया है। इधर रविवार की रात गोरे झा के एक चाचा केवलकृष्ण झा की स्वाभाविक मौत हो गयी।
उसका शव परिजन जलाने जा रहे थे। इसी क्रम में गोरे झा अपने हाथ में कट्टा लेकर पहुंच गया और बोला जबतक जमीन का बंटवारा नहीं होगा तबतक शव नही उठेगा। इस बात परिजन व ग्रामीण उग्र हो गये और गोरे झा को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

