नवगछिया : मधुसूदन प्लस टू के गेट का ताला तोड़कर 30 हजार रुपए और परीक्षा की कॉपी उड़ाया

Crime Reoprts

नवगछिया : प्रखंड की बिहपुर-जमालपुर पंचायत स्थित मधुसूदन सर्वोदय प्लस टू के गेट का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात चोरों ने आलमारी में रखे 30 हजार रुपए और परीक्षा की कॉपी उड़ा लिए। शनिवार सुबह जब शिक्षक और कर्मचारी स्कूल पहुंचे तो देखा कि मेन गेट सहित कमरों और आलमारी का ताला टूटा हुआ था। आलमारी से 30 हजार रुपए और परीक्षा की कॉपी गायब थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके अलावा पहली मंजिल पर के सामान और कुछ फर्नीचर भी चोर ले गए। इस दौरान चोरों ने कमरों की खिड़की के शीशा को भी तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर स्कूल पहुंचे महंत नवलकिशोर दास, जिप सदस्य मोइन राईन व गौतम कुमार प्रीतम ने इस घटना को शर्मनाक बताया।

इनलोगों ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में चोरी की घटना समाज के गिरते स्तर का परिचायक है। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसून ने घटना की सूचना बिहपुर पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी व बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेंद्र को दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।