नवगछिया : फाइनेंस कर्मी की हत्या.. अपराधियों द्वारा पुलिस को खुली चुनौती – सुरेश भगत

सूचना/खबरे

नवगछिया। लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत ने कहा की परबत्ता थाना से मात्र 500 मीटर की दूरी गरैया चौक पर फाइनेंस कर्मी टीकापट्टी निवासी नकुल पासवान की अपराधियों द्वारा की गई हत्या नवगछिया पुलिस को अपराधियों द्वारा खुली चुनौती का संकेत दे रही है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रशासन जहां अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम हो रही है। जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है तब से नवगछिया ही नहीं बिहार में भी अपराध बढ़ा है।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता सुरेश भगत ने कहा कि अगर नवगछिया में प्रशासन अपराध पर लगाम लगाने में निष्फल रहती है लोजपा रामविलास सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।