NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

नवगछिया : मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में वृहत वसंतोत्सव का आयोजन

नवगछिया। मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया के सांस्कृतिक परिषद एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में वृहत वसंतोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य एवं गायन की एकल और सामूहिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Whatsapp group Join

कार्यक्रम के दौरान मिथिलांचल मिक्स भाविका समूह, चेतना ठाकुर समूह, अदिति कुमारी ग्रुप सहित विभिन्न नृत्य दलों ने आकर्षक एवं यादगार प्रस्तुतियां दीं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश रजक ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जीवन में नवीनता का समावेश करना तथा भारतीय संस्कृति के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के आयोजन में आयोजन सचिव डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. धर्मेन्द्र दास, डॉ. अंजू कुमारी, डॉ. अनुराधा देवी, डॉ. आरती कुमारी, डॉ. टीना ट्विंकल, डॉ. नेहा रागिनी, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. राजेंद्र यादव, डॉ. आदित्य कुमार एवं डॉ. शैलेश कुमार सहित महाविद्यालय परिवार के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है