नारायणपुर: नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर स्थित दशरथ व्यायामशाला से पुरानी बजरंगबली की मूर्ति का विसर्जन गुरुवार को पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। मूर्ति का विसर्जन बलहा गंगा नदी में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

Whatsapp group Join

इस दौरान दशरथ व्यायामशाला के गुरु विश्वनाथ पोद्दार की अगुवाई में पहले पूजा-अर्चना और आरती की गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पुरानी प्रतिमा का विसर्जन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे।

गुरु विश्वनाथ पोद्दार ने बताया कि पुरानी प्रतिमा का आज विधि-विधान से विसर्जन किया गया है। उन्होंने कहा कि दशरथ व्यायामशाला की यह परंपरा वर्ष 1934 से चली आ रही है, जिसे आज भी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ निभाया जा रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि 27 मार्च को बजरंगबली की नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा। वहीं 28 मार्च को एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

धार्मिक आयोजन को लेकर मधुरापुर और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *