नवगछिया : मड़वा में मां पार्वती प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

EVENT

बिहपुर। प्रखंड के मड़वा स्थित बाबा बज्रलेश्वरनाथ धाम परिसर में नवनिर्मित मां पार्वती के मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय व कोषाध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में 5001 से अधिक कुंवारी कन्याएं व महिलाएं शामिल हुईं। 19 फरवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगा। 20 व 21 फरवरी को रामध्वनि व शिवध्वनि होगा।