नारायणपुर । बीरबना चौक के पास शुक्रवार को एनएच पर अनियंत्रित बोलेरो ने 16 वर्षीय युवक मो. जाबीर को धक्का मार दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास के सैकड़ों लोग जमा हो गये। इसकी सूचना भवानीपुर पुलिस को दी गयी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार दलबल के साथ पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ग्रामीणों ने बताया कि बीरबन्ना नया टोला का मो. नफील अली का छोटा बेटा मो. जाबीर सरस्वती प्रतिमा विसर्जन देखने गया था। वहां से वापस आने के दौरान सड़क पार करते समय खगड़िया की ओर से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।
वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना की सूचना पर मृतक के माता, भाई व बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि परिजन की लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

