नवगछिया । नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र में गंदा पानी को शुद्ध करने के लिए भारत सरकार के नमामि गंगे परियोजना के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शुभारंभ शनिवार को प्रधानमंत्री ने औरंगाबाद एवं बेगूसराय की आमसभा से किया। इस योजना को लेकर डीपीडी अमित कुमार ने बताया कि प्रोजेक्ट पिछले 5 साल पूर्व शुरू किया गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस ट्रीटमेंट प्लांट में पांच सब स्टेशन पंप भी बनाया गया है जो गंदा पानी को प्लांट तक पहुंचाने का सहयोग करता है। यह ट्रीटमेंट प्लांट को एनएमसी के माध्यम से बनाया गया है लेकिन इस प्लांट में अभी तक गंदा पानी के साफ होने के बाद आउट फॉल के लिए जगह तैयार नहीं कर सका है। जिसके कारण यह प्लांट अभी संचालित नहीं हो पा रहा है।
ऐसे डीपीडी अमित कुमार बताते हैं कि इसका प्रपोजल भेजा गया है कि खरनई नदी में इस पानी को शुद्ध करने के बाद गिराया जाएगा। इस मौके पर ट्रीटमेंट निर्माण करने कर रहे संवेदक के कई लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि संयंत्र पूरी तरह संचालित है। हम लोग यहां पर 15 साल वारंटी के तहत अपने कर्मियों के साथ रह रहे हैं।

