नवगछिया : आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू.. दो से 12 मार्च तक चलेगा

सूचना/खबरे

बिहपुर। प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों पर शनिवार से पांच लाख के मुफ्त उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया। बिहपुर को-आपरेटिव गोदाम परिसर में डीलर मृत्युंजय मिश्रा व पैक्स अध्यक्ष बैजू राजा लोगों को कार्ड बनाने को लेकर प्रक्रिया की जानकारी देते नजर आए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह कैंप जन वितरण प्रणाली दुकानों पर दो से 12 मार्च तक चलेगा। बिहपुर मुखिया अरूणा देवी व सोनवर्षा मुखिया नीनारानी ने बताया कि यह कार्ड बनाने की सुविधा सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों के अलावा सीएससी-कामन सर्विस सेंटर पर भी उपलब्ध है।