नवगछिया : भाड़ा न देने पर पुलिस ने जब्त किया ट्रैक्टर.. फरार वारंटी गिरफ्तार

Crime Reoprts

नवगछिया : गोपालपुर के तिरासी गांव में भाड़े पर ट्रैक्टर लेकर भाड़ा नहीं देने के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के लिखित आवेदन पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर जब्त कर लिया। वीरेंद्र कुमार मंडल ने अपना ट्रैक्टर तीनटंगा के विनोद मंडल को प्रति माह 10,000 भाड़े पर दिया था। दो साल बाद भी उसने न तो भाड़ा दिया और न ही ट्रैक्टर लौटाया। वीरेंद्र ने मामले की प्राथमिकी गोपालपुर थाने में दर्ज करायी थी। जिसके बाद पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया से फरार वारंटी गिरफ्तार

नवगछिया : पुलिस ने फरार वारंटी पोखरिया निवासी बिलो साह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस्माइलपुर के छोटी परवत्ता गांव से पुलिस ने पांच लीटर देसी शराब बरामद किया है। उधर नदी थाना पुलिस ने ढोढ़ीया रिंग बांध से बाइक से देयी शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रिंस, पिंटू और अमरजीत को गिरफ्तार करने के साथ तीनों की बाइक भी जब्त कर ली गई।