नारायणपुर : प्रखंड के नारायणपुर गांव के पास बुधवार को चालक की लापरवाही से एक प्राइवेट स्कूल वैन सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा। गनीमत ये रही कि उस समय वैन में बच्चे नहीं थे। घटना के दौरान वैन में चालक और उसका सहयोगी बैठा था। इस घटना में दोनों युवक चोटिल हो गए। वैन पलटने के बाद दोनों वाहन छोड़कर फरार हो गए। वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। विद्यालय के संचालक विवेकानंद प्रसाद ने बताया कि अकुशल चालक द्वारा ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। ग्रामीणों के प्रयास से क्षतिग्रस्त वाहन को गड्ढे से निकलवाकर विद्यालय के संचालक ने मरम्मत के लिए भेजा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नारायणपुर : भवानीपुर पुलिस ने तीन अलग- अलग मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 30 जनवरी को मधुरापुर गांव में बदमाशों ने वर्चस्व कायम करने के लिए गोलीबारी किया था। जिसका मुख्य आरोपी बलाहा निवासी रंजीत यादव और शुभम यादव गिरफ्तार हुआ है। बलाहा गांव के हैदर खान को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। पुलिस बताती है कि रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर गांव का हत्याकांड में शामिल सुनील उर्फ और राहुल को भी गिरफ्तार किया गया है। मिल्की में उर्स को लेकर बैठक चार को
