नवगछिया : भाजपाइयों ने मनाया पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज का जन्मदिन
बिहपुर। मड़वा गांव स्थित ब्रजलेश्वरनाथ धाम परिसर में सोमवार को पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का जन्मदिन भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि इंजीनियर कुमार शैलेंद्र भी मौजूद थे। अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार राय ने की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं भजन गायक धीरज कांत मिश्रा ने अपने भजन से लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संयोजक भाजयुमो जिलाध्यक्ष रुपेश कुमार रूप रहे। संचालन मृत्युंजय पाठक ने किया। ब्रजेश चौधरी, गोपाल चौधरी, दिलीप चौधरी, गौतम कुमार, संतोष सागर, दरोगी मंडल, पवन यादव आिद मौजूद रहे।


