नवगछिया : भागलपुर, खगडिया और मधेपुरा जिलों का आतंक.. देसी पिस्टल और छह गोली के साथ गिरफ्तार

NEWS

नवगछिया : भागलपुर, खगडिया और मधेपुरा जिलों में  संगीन वारदातों को अंजाम देने वाला खरीक नया टोला भवनपुरा निवासी कुख्यात मौसम यादव को खरीक  पुलिस ने  खरीक के बिषपुरिया से एक देसी पिस्टल और छह गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया।  मौसम यादव कोसी का आतंक कुख्यात शबनम यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य है। झंडापुर के किसान रवीश कुमार और भवनपुरा के किसान पुत्र नीरज कुमार की हत्या मामले में मौसम यादव फरार चल रहा था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम पर नदी थाना, खरीक थाना, नवगछिया रेल थाना, कुरसेला और खगड़िया सहित कई थानों में हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के डेढ़ दर्जन  मामले दर्ज हैं। उस पर पुलिस पर गोली चलाने का भी मामला दर्ज है। कुछ मामले में वह जमानत पर था।

एसपी सुशांत कुमार सरोज ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि सूचना  के आधार पर खरीक और नदी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम छापेमारी करते हुए विषपुरिया गांव पहुंची। जहां पूर्व से मौजूद कुख्यात मौसम यादव पुलिस वाहन को देखते भागने का प्रयास करने लगा। वहीं थानाध्यक्ष ने सशस्त्र बलों के सहयोग से घेराबंदी कर मौसम यादव को खदेड़कर पकड़ लिया। उसके पास से एक पिस्टल मैगजीन समेत और छह जिंदा गोली बरामद हुई।

जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मी मौसम यादव पर खरीक थाने में 7, नदी थाने मे 6 और कुर्सेला थाना में एक  आपराधिक कांड दर्ज है। जिसमे नदी थाने में दो हत्या का मामला दर्ज है। विगत एक जनवरी को भवनपुरा निवासी नीरज सिंह की गोली मारकर हत्या और इसी वर्ष मकर संक्रांति के दिन बिहपुर के झंडापुर निवासी किसान रवीश कुमर की गोली मारकर हत्या करने में मौसम नामजद अभियुक्त है।

स्पीड ट्रायल के तहत दिलाई जाएगी सजा :

 एसपी ने बताया कि 14 आपराधिक मामलों में से दो हत्या समेत 4 कांड में मौसम डेढ़ वर्षो से फरार चल रहा था। 9 कांडों में वह बेल पर था। उसके ऊपर एक हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा था। एसपी ने बताया कि आठ दस दिनों में चार्जशीट दाखिल कर स्पीड ट्रायल के तहत मौसम यादव को सजा दिलाया जाएगा।