नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने कुछ पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है। उन्होंने बताया कि नदी थाना के थानाध्यक्ष के सेवानिवृत्ति होने के कारण नदी थाना के अपर थानाध्यक्ष मुकुंद मुरारी को थानाध्यक्ष बनाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं नदी थाना के जेएसआई रामचंद्र यादव को नवगछिया नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। नवगछिया नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष शिवप्रसाद रामानी को बज्रा प्रभारी बनाया गया है। बज्रा प्रभारी को जाह्नवी चौक स्थित टीओपी का प्रभारी बनाया गया है। एसपी ने बताया कि एक पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार जो निलंबित थे उन्हें नदी थाना में प्रतिनियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि बाबा विशु रावत सेतु से लेकर नवगछिया जीरोमाइल तक अपराधियों पर निगरानी बना रहे, इसके लिए बाइक पर सवार होकर पुलिस बल व अधिकारी गश्ती करेंगे। एसपी ने बताया कि यहां पर अपराध की घटना को नियंत्रित करना मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि यहां पर पुलिस बल पूर्व से दिया गया था। पुनः इस पर समीक्षा के बाद दो बाइक दी गयी है। जिससे कि लगातार यहां पर पुलिस गश्ती होता रहेगा।

