नवगछिया। बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सह भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने सोमवार को नवगछिया अनुमण्डल अन्तर्गत गोपालपुर और इस्माईलपुर प्रखण्ड में गंगा नदी से हो रहे कटाव का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तिनटंगा करारी, बिन्दटोली, कमलाकुण्ड, डिमाहा इत्यादि जगहों पर जाकर स्थानीय कटाव पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने जल संसाधन विभाग के कैम्प कार्यालय जाकर अभियंताओं से कटाव निरोधी कार्यों की जानकारी ली। उन्हें लोगों की शिकायतों से अवगत कराते हुए आवश्यक निर्देश दिये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विधायक ने गोपालपुर के अंचलाधिकारी को भी बिंदटोली से फोन पर बात कर विस्थापितों को जल्द वासगीत पर्चा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासनिक उपेक्षा की वजह से कटाव पीड़ितों की स्थिति नारकीय है। यह सरकारी उदासीनता और पीड़ितों की उपेक्षा की चरम सीमा है, इसे कतई बर्दास्त नहीं किया जा सकता है।
इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अभय आनन्द, विपिन बिहारी यादव, पंकज कुमार सिंह, शीतल सिंह निषाद, जितेन्द्र सिंह, शंकर सिंह अशोक, अजय कुमार सिंह, रंजन मंडल एवं स्थानीय पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यगण उपस्थित थे।

