बिहपुर। प्रखंड के एक गांव से पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने के लिये शादी की नियत से एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने झंडापुर ओपी में केस दर्ज कराया हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें उसने बताया है कि मो. इखलाक, अंकित जायसवाल और सौरव कुमार ने मेरी बेटी को घर में अकेली देख अपहरण कर लिया है। इसके साजिशकर्ता मो. आलम, रूबी प्रवीण, मो. आरजू अल्ताफ और मो. सरवर हुसैन सभी सुकटिया बाजार,थाना गोपालपुर को नामजद किया है। झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया केस दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।
