नवगछिया/भागलपुर : आज दिन भर आसमान में बादल छाये रहेंगे.. कल से मौसम साफ रहने की उम्मीद

भागलपुर / पटना

हल्की बारिश और बूंदाबांदी का शुक्रवार से जारी दौर रविवार को भी रहा। दोपहर तक बादल छाये रहे। इसके बाद शाम तक रह-रहकर हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। इस दौरान वायुमंडल में व्याप्त नमी व उत्तरी हवा ने लोगों को ठंड का एहसास कराया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की सुबह में कोहरा पड़ने की उम्मीद है। इसके बाद दिन भर आसमान में बादल छाये रहेंगे। मंगलवार से मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीते 24 घंटे की बात करें तो दिन-रात के तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान 22.2 व 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो रविवार को गिरकर 20.8 व 13.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सुबह में आर्द्रता 91 प्रतिशत रही तो दोपहर बाद हुई बारिश के बाद शाम साढ़े पांच बजे तक बढ़कर 96 प्रतिशत पर आ गई। दिन भर 2.4 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से उत्तर-पूर्वी हवा बही। बारिश के दौरान 3.4 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से उत्तरी हवा बही। इस दौरान 1.8 मिमी बारिश हुई।


घंटे में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई तापमान में गिरावट

भागलपुर। ठंड को लेकर माउंट कार्मेल स्कूल ने क्लास के समय में बदलाव किया है। सोमवार से ो स्कूल 8.30 बजे खुलेगा और 2.30 बजे छुट्टी होगी। जबकि, केजी की छुट्टी एक बजे ही हो जायेगी। पहले स्कूल 7.40 बजे से 2.30 बजे तक चल रहा था। इसकी जानकारी स्कूल के शिक्षक राजेश साह ने दी।

भागलपुर। बूंदाबांदी शुरू होते ही रविवार को विभिन्न इलाकों में ट्रिपिंग से चार घंटे तक बिजली गुल रही। हल्की बारिश में ही कहीं इंसुलेटर पंक्चर हो गया तो कहीं जंफर कटने से बिजली गुल हो गई। दक्षिणी क्षेत्र के विक्रमशिला फीडर मिरजानहाट फीडर में ट्रिपिंग ज्यादा हुई। वही सीएस और टीटीसी सबस्टेशन में भी विभिन्न फीडर में ट्रिपिंग होती रही।