असम में जारी हिंसक प्रदर्शन के कारण डाउन ब्रह्मपुत्र मेल दो दिन और रद्द रहेगी। दिल्ली से 15 और 16 दिसंबर को खुलकर क्रमश: 16 और 17 दिसंबर को भागलपुर आने वाली डाउन ब्रह्मपु्त्र मेल रद्द रहेगी। 15 दिसंबर को आजिमगंज-भागलपुर पैसेंजर भी रद्द रही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खासकर मालदा रेल मंडल में कई जगहों रेलवे परिसर में हिंसक गतिविधियां हुई। इस वजह से करीब दो दर्जन ट्रेनें रद्द कर दी गई है। कुछ डायवर्ट कर चलायी जा रही है। हालांकि रद्द होने वाली ट्रेनों में भागलपुर रेलखंड की अभी तक दो ही ट्रेन है। स्थिति नहीं सुधरी तो आने वाले दिनों में संभव है कि भागलपुर रूट की कुछ और ट्रेनें रद्द हो सकती है।

मालदा और सियालदह से अगरतला के बीच कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई है लेकिन अगरतला से भागलपुर होते हुए देवघर जाने वाली अगरतला-देवघर एक्सप्रेस बिना रूट बदले चल रही है। दिल्ली से मालदा टाउन जाने वाली डाउन फरक्का रविवार को लगभग सवा 2 घंटे लेट भागलपुर पहुंची।
