अब आसमान बादलों से पूरी तरह से साफ हो चुका है। रात में ओस पड़ने से दिल ढलने के दौरान धुंध बढ़ेगी तो दिन-रात के तापमान में गिरावट आयेगी। जबकि ओस ज्यादा होने से रात में हल्की सिहरन का एहसास होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीते 24 घंटे में दिन-रात के तापमान में मामूली परिवर्तन हुआ है। इस दौरान दिन के तापमान में जहां 0.1 डिग्री सेल्सियस का मामूली वृद्धि हो गयी तो रात के तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट आयी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि सामान्य तापमान के बराबर ही न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में पड़ी ओस के कारण मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे 91 प्रतिशत रही आर्द्रता दिन में धूप होने के कारण शाम साढ़े पांच बजे तक कम होकर 82 प्रतिशत पर आ गयी।

जबकि 0.4 किमी प्रतिघंटे की औसत रफ्तार से दिनभर दक्षिणी हवा बही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जबकि दिन के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। 30 अक्टूबर तक दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा

