भागलपुर: प्रेम प्रसंग में जब शादी से मुकरा लड़का तो लड़की ने कर दी डीआइजी से शिकायत

भागलपुर / पटना

भागलपुर। 16 वर्ष की लड़की को प्यार के जाल में फांस लिया। शादी के नाम पर लड़की को विश्वास में लेकर शारीरिक संबंध बनाने की जिद की और राजी कर लिया। इसके बाद लड़का ढाई साल तक उसकी आबरू से खेलता रहा। होटल में भी ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। इसी बीच एक बार संबंध से इंकार करने पर लड़के ने मांग में सिंदूर भर दी। लेकिन जब शादी की बात आई तो लड़का मुकर गया और लड़की के साथ मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं उसने लड़की के भाई व पिता को जान से मारने की धमकी देने लगा। यह व्यथा बुधवार एक लड़की ने रो-रोकर डीआइजी विकास वैभव को सुनाई। डीआइजी ने जीरोमाइल थाने को इस मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संबंध के बारे में किसी को भी बताने से किया था मना

लड़की ने बताया कि जब लड़के ने उसे प्रेम जाल में फंसाया तो उसने किसी से भी इस बात के बारे में बताने से मना किया था। उसने कहा था कि दोनों शादी करेंगे इसलिए सबसे छुपा कर रखना जरूरी है। लड़के ने इसी तरह शारीरिक संबंध बनाने की बात भी किसी से नहीं बताने को कहा। उसने बताया कि शादी करेंगे ही, घर वालों को बताओगी तो बदनामी होगी। इस तरह ढाई साल तक लड़का उसकी आबरू के साथ खेलता रहा। शादी की बात पर हर समय लड़के ने उसे शादी को लेकर दिलासा दिया। मगर जब लड़की को धोखे का आभास हुआ तो वह लड़के के विरोध में खुलकर सामने आ गई।

 पंचायत में भी नहीं आया परिवार

लड़की के मुताबिक लड़के की करतूत सार्वजनिक होने के बाद गांव में पंचायती हुई। मगर उसमें लड़के परिवार वाले नहीं आए। यही नहीं 11 जनवरी को लड़के ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की। इस बात का विरोध करने पर उसने लड़की के पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि पंचायत और पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। लड़के ने शादी से इंकार करने के बाद लड़की को बर्बाद करने की धमकी दी है। अब लड़की अपनी इज्जत को लेकर काफी डरी सहमी हुई है। उसने इसी कारण डीआइजी के यहां फरियाद लगाई है।