बिहपुर : मड़वा स्थित ब्रजलेश्वरधाम में सावन बहार महोत्सव के तहत लगने वाले श्रावणी मेले को लेकर बैठक का आयोजन रविवार को मंदिर परिसर में किया गया। बैठक में श्रावणी मेले में आने वाले कांवरियों की सेवा व सुरक्षा पर चर्चा की गई। वहीं बताया गया कि मेला परिसर में दुकान नहीं लगेगा, मंदिर परिसर सीसीटीवी से लैस होगा। वाहन स्टैंड बनाया जाएगा। पांच-छह जगहों पर पुलिस की बैरिकेडिंग होगा। पानी व शौचालय का समुचित इंतजाम किया जाएगा। मेला में चिकित्सा का समुचित व्यवस्था साथ में 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्घ रहेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं और बताया गया की मंदिर के गर्भगृह में अलग -अलग प्रवेश द्वार से प्रवेश कराया जाएगा।गर्भगृह के अंदर रौशनी की पूरी व्यवस्था होगी। श्रावणी मेले में करीब 100 पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी। सावन में मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा।
अध्यक्षता मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी और संचालन सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष विमल शर्मा व गोपाल चौधरी ने किया। बैठक में झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार, डब्लू राय, चंदन चौधरी, अजीत कुंवर, विजय राय, संजय राय, विलास कुंवर, सुधीर पासवान, संजय पंडा आदि समेत कई लोग मौजूद थे।

