नवगछिया : बेगुसराय के युवक ह’त्या मामले में एक कट्टा और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार-Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर निवासी कुख्यात धारो सिंह को पुलिस ने एक कट्टा और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी निधि रानी ने बताया कि 12 मई की रात अपराधियों ने लूटपाट के दौरान बेगूसराय जिले के मस्तीफतेहपुर निवासी शंभू राय और रंजन राय को बिहपुर झंडापुर में एनएच-31 पर गोली मार दी थी, जिसमें रंजन राय की मौत हो गई थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जबकि शंभू राय जख्मी हो गया था। दोनों भाई नवगछिया में अपनी बहन के तिलक समारोह में शामिल होकर बेगूसराय लौट रहे थे। इस मामले में पुलिस अनुसंधान में धारो सिंह का नाम सामने आया। रंजन के मोबाइल से धारो सिंह ने अपने साथियों से बात की थी। घटना की सूचना अपने साथियों को दी थी। इसी आधार पर धारो सिंह को दबोचा गया। उसके पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है।

पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही अपने साथियों के नाम भी बताए हैं। चकमैदा ढाला के पास गत दिनों ननबैंकिंग कर्मी से एक लाख 20 हजार रुपये की हुई लूट मामले में भी इसने अपना अपराध स्वीकार किया है। इस घटना में गोपालपुर का भी एक अपराधी शामिल था। गांव के ही एक ऑटो चालक की हत्या में भी यह शामिल रहा है।

एक दवा व्यवसायी की बाइक छीन ली थी। पिछले साल ही पुलिस ने धारो को उसके एक साथी पप्पू पासवान के साथ हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। डेढ़ माह पूर्व ही धारो जमानत पर जेल से बाहर आया है। जेल से निकलते ही फिर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगा। इस पर 12 मामले दर्ज हैं। छापेमारी अभियान में झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार भारती सहित पुलिस बल शामिल थे।

लीची व्यापारी से रंगदारी मांगने आया

कुख्यात कन्हैया गिरफ्तार बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगांवा में लीची बगान में व्यापारी से रंगदारी मांगते हुए गोली चलाने के आरोपित सोनवर्षा निवासी कन्हैया को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि कन्हैया गांव के ही कुख्यात चंदन कुवंर, कृष्णा चौधरी, बभनगामा के बासु चौधरी व दो अज्ञात के साथ बगीचा पहुंचा था। वहां पर व्यापारी जुबैर से रंगदारी की मांग करते हुए गोली चलाने लगा था। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कन्हैया को हथियार के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उसके अन्य साथी भाग निकले। कन्हैया के पास से एक कट्टा एक गोली बरामद हुआ है। अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।